राजस्थान

दो बेटों के साथ मां ने टांके में कूदकर दी जान

Admin4
9 April 2023 10:59 AM GMT
दो बेटों के साथ मां ने टांके में कूदकर दी जान
x
जोधपुर। लूनी थानान्तर्गत रोहिचा कला गांव के संपत नगर स्थित मकान के टांके में शुक्रवार सुबह एक महिला व दो मासूम बेटों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को अंदेशा है कि मां ने दोनों बेटों के साथ बुधवार मध्यरात्रि अथवा तड़के आत्महत्या की है।थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि संपत नगर निवासी शांतिदेवी 30 पत्नी ओमाराम चौधरी, उसके पुत्र भरत 7 व भावेश 4 की टांके में डूबने से मौत हुई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली ओमाराम की भांजी साथ रहती है। वह सुबह उठी तो मामी व दोनों पुत्र नजर नहीं आए। भांजी ने ढूंढा तो घर में बने टांके का ढक्कन खुला दिखाई दिया।
उसने टांके में देखा तो तीनों के शव नजर आए। वह चिल्लाई और फोन कर रिश्तेदारों को सूचित किया। चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग वहां आए। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एफएसएल से जांच के बाद शव बाहर निकलवाकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल परिजन ने आत्महत्या की वजह नहीं बताई है।
पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकलवाई जाएगी। उसके बाद ही कोई वजह सामने आ पाएगी।
Next Story