राजस्थान

पुरातत्व विभाग में पिछले अप्रैल और मई की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा आए सैलानी

Admin Delhi 1
29 May 2023 12:30 PM GMT
पुरातत्व विभाग में पिछले अप्रैल और मई की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा आए सैलानी
x

जयपुर: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन जयपुर सर्किल में आने वाले पर्यटन स्थलों में टूरिस्ट रूचि दिखा रहे हैं। एएसआई से मिली जानकारी के अनुसार अलवर के भानगढ़ किला, दौसा स्थित आभानेरी बावड़ी और भरतपुर स्थित डीग भवन पैलेस को देखने पर्यटक आते हैं। इनमें सबसे अधिक पर्यटक भानगढ़ किला देखने आते हैं। यहां जनवरी से दिसंबर 2021 तक में 1,24,819 पर्यटक आए। वहीं साल 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 1,62,813 हो गई। आभानेरी में साल 2021 में 60,600 पर्यटक आए, जबकि 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 90,158 हो गई। हालांकि डीग पैलेस में पर्यटकों की कम उपस्थिति देखने को मिली। यहां साल 2021 में 33,014 पर्यटक आए तो वहीं 2022 में पर्यटकों की संख्या 30,707 रह गई।

इस साल अप्रैल-मई में बढ़े पर्यटक: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल-मई के गर्म मौसम में पर्यटकों की संख्या में पिछले साल इसी अवधि की अपेक्षा इजाफा हुआ है। पर्यटन विशेषज्ञ इस बार सीजन अच्छा जाने की उम्मीद जता रहे हैं।

Next Story