राजस्थान

संकरी गलियों में 300 से ज्यादा जर्जर मकान: प्रशासन 107 तक सीमित

Admin Delhi 1
22 July 2023 6:53 AM GMT
संकरी गलियों में 300 से ज्यादा जर्जर मकान: प्रशासन 107 तक सीमित
x

बीकानेर न्यूज़: नगर निगम हाे या नगर विकास न्यास हर मानसून में कुछ मकान मालिकों काे नाेटिस देकर खानापूर्ति कर लेता है। गुरुवार को जस्सूसर गेट पर एक जर्जर मकान गिरने से शहर के जाने माने पूर्व फुटबालर की मौत हो गई। जर्जर मकानों के बारे में पूछे जाने पर निगम के दाेनाें अधिशाषी अभियंताओं से एक ही जवाब मिला। सर्वे करा रहे हैं। जिस निगम के पास जर्जर मकानाें की सूची नहीं वाे कैसे जान बचाएगा।

गुरुवार को एक व्यक्ति जान गंवाने के बाद शुक्रवार को निगम ने दो मकान तोड़े। नथानियों की सराय बारह गुवाड़ चौक के पास ही खाली मकान था। नोटिस चिपकाया और मकान गिरा दिया। इसी मोहल्ले में चार मकान और ऐसे ही जर्जर हैं। जो कभी गिर सकते हैं। इन मकानों में लोग भी रह रहे हैं। निगम उनको नोटिस देकर आ गया। दोपहर बाद चौखूंटी फाटक के पास निगम ने दो दुकानें गिराई।

एक टेलर की और दूसरी कचौड़ी-समोसे की दुकान है। यहां भी तीन मकान पास में और हैं जाे पूरी तरह जर्जर हाे चुके है। जाेशीवाड़ा में सेंट्रल बैंक के सामने वाली गली में एक जर्जर मकान है। नाेटिस भी नहीं दिया गया। भास्कर टीम जब शुक्रवार काे शहर में घूमी ताे शहर में दर्जनाें ऐसी पुरानी हवेलियां जिनमें दरारें साफ देखी गई। रांगड़ी चाैक, जाेशीवाड़ा, माेहता चाैक, आचार्याें का चाैक, भैराें जी मंदिर, अलखसागर राेड़, सूरज टाॅकिज के पास, सांखला फाटक, आबकारी ऑफिस के पास, अमरसिंह पुरा, करणीनगर, रामपुरा समेत पूरे शहर में 300 से ज्यादा मकान गिरने की कगार पर हैं।

Next Story