राजस्थान

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजेंगे 25 हजार से ज्यादा स्थान

Admindelhi1
25 Sept 2026 9:16 AM IST
वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजेंगे 25 हजार से ज्यादा स्थान
x
देशभर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर वंदे मातरम् का आयोजन

जयपुर: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वें वर्ष के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और नागरिक एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।

विद्या भारती के प्रो. भरतराम कुमार ने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1876 में रचित वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना और स्वाभिमान के जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को इसकी ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विद्या भारती के मंत्री शिवप्रसाद ने बताया कि विद्यालयों और अन्य संस्थाओं में सामूहिक गायन के साथ वंदे मातरम् की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व पर परिचर्चा, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक सहभागी बनेंगे।

उन्होंने बताया कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने एक साथ सर्वाधिक विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को रिकॉर्ड प्रमाणीकरण के लिए सूचीबद्ध किया है।

Next Story