राजस्थान
30 साल बाद करीब आए चांद, शुक्र और शनि, देखा गया अलग नजारा
Shantanu Roy
25 Jan 2023 12:05 PM GMT

x
बड़ी खबर
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ सूर्यास्त के बाद पश्चिम में चंद्रमा के पास शुक्र और शनि तारों के रूप में देखे गए। दरअसल, ये तीनों ग्रह अंतरिक्ष में करीब आए और धरती के इतने करीब थे कि बिना टेलिस्कोप या किसी दूसरे यंत्र की मदद के भी इन्हें देखा जा सकता था। हनुमानगढ़ के लोगों ने भी इस खगोलीय घटना को देखा और इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। बताया जा रहा है कि ऐसी खगोलीय घटना करीब 30 साल में एक बार होती है। यह खगोलीय नजारा शाम 7 बजकर 52 मिनट से रात 9 बजे तक देखा गया। उस समय तीनों ग्रह आकाश में एक रेखा को पार करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसमें चंद्रमा, शुक्र और शनि के एक-दूसरे के बेहद करीब होने का अलग ही नजारा देखने को मिला। इन्हीं ग्रहों से त्रिभुज की आकृति बनी। इस खगोलीय घटना को बिना किसी उपकरण के घर की छत से देखा गया। इसे देखने के लिए किसी खास चश्मे की जरूरत नहीं पड़ी। यह तस्वीर डॉ. निशांत बत्रा ने उपलब्ध कराई है।
Next Story