राजस्थान

मंडाना में विधायक कल्पना देवी ने खेल मैदान का शिलान्यास किया

Admindelhi1
16 March 2024 8:48 AM GMT
मंडाना में विधायक कल्पना देवी ने खेल मैदान का शिलान्यास किया
x
मंडाना क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचाए जाने तक माला नहीं पहनने का प्रण लिया

कोटा: लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने मंडाना क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचाए जाने तक माला नहीं पहनने का प्रण लिया। यह घोषणा लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने शुक्रवार को यहां कस्बे में खेल मैदान के शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच की गई।

यहां कस्बे में खेल मैदान के विकास कार्य के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा 50 लाख की स्वीकृति जारी करवाई गई। यह राशि डीएमएफटी योजना के अंर्तगत जारी हुई। इस पर खेल मैदान के विकास कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनक समस्याएं सुनी। समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य बद्री गोचर, पंचायत समिति सदस्य हेमंत यादव, मंडाना मंडल अध्यक्ष हुकमचंद शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मंडाना सरपंच संतोष मेवाड़ा, मांदलिया सरपंच भरत सिंह, रमाकांत गौतम, लाडपुरा विकास अधिकारी शैलेश रंजन, काल्याखेड़ी सरपंच बजरंगी बाई, मंडल महामंत्री तेजेश शर्मा, युवा मोर्चा मंडाना मंडल अध्यक्ष आदित्य पाठक सहित क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story