
x
राजस्थान | अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला से रेप की वारदात सामने आई है। आरोपी स्टूडेंट ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर 6 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा कि वह दिव्यांग है और 2015-16 में वह अपने इलाज के लिए जनाना हॉस्पिटल जाती रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिमन्यु नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बाद में आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद फोन पर बातचीत करने लगा और पीड़िता के घर जाना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और 2016 में शास्त्री नगर क्षेत्र में रहने आ गया। उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे झांसा दिया कि वह उसके दोनों बच्चों की तरह देखभाल करेगा। पीड़िता ने बताया कि 2017 में आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसके पूर्व पति के नाम पर स्वयं अपना नाम लिखवाया। बाद में उसे और उसके बच्चों के साथ रहने लग गया। 7 सालों तक आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि जब भी उसने शादी करने के लिए कहा तो उसे सिर्फ भरोसा दिलवाया कि वह उसे जल्द ही शादी कर लेगा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin2
Next Story