राजस्थान

बदमाशों ने रस्सी बांध कर उखाड़ी एटीएम मशीन

Admin4
5 Sep 2023 11:09 AM GMT
बदमाशों ने रस्सी बांध कर उखाड़ी एटीएम मशीन
x
भरतपुर। भरतपुर के गोपालगढ़ थाना इलाके में बदमाश 35 लाख रुपए से भरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए। रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों को पता लगा तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। गोपालगढ़ कस्बे में SBI बैंक का ATM लगा हुआ था। देर रात कुछ बदमाश ATM पर गए और मशीन को रस्सी से बांधकर उखाड़ लिया। इसके बाद मशीन को वे साथ ले गए। सुबह जब कस्बे लोग ATM बूथ की तरफ गए तो उन्होंने ATM मशीन की दुकान के शटर को टूटा देखा।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का सुराग जुटाने में लगी हुई है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं लग पाया है। एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि अभी बैंक के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके आने के बाद ही ATM में कितनी नकदी थी यह साफ हो पायेगा। बूथ पर गार्ड भी नहीं था। गार्ड सिर्फ रात 10 बजे तक ही ATM बूथ पर रहता है, और जब वह बूथ से जाता है तो बूथ की शटर को बंद कर चला जाता है। फिलहाल घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story