
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पीहर से ससुराल लौटी एक विवाहिता का दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को एक युवक बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ने के लिए ले जा रहा था। लेकिन, उसे घर ले जाने के बजाय उसे दूसरे रास्ते पर ले गया। जिससे घबराकर वह बाइक से कूद गई। बाइक की स्पीड ज्यादा होने से विवाहिता घायल हो गई। बाइक से कूदने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग गया। विवाहिता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां सूचना मिलने के बाद उसका परिवार व प्रताप नगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल विवाहिता से घटना की पूरी जानकारी ली है।
विवाहिता के ससुर श्याम विहार निवासी गौतमचंद जैन ने बताया कि उनकी बहू चीनू पत्नी अरविंद मेहता गर्मी की छुट्टियों में अपने पीहर सूरत गई हुई थी। बुधवार दोपहर को वह वापस लौटी थी। उसे बस ने लैंडमार्क होटल के पास उतारा था। बस से उतरने के बाद चीनू ने अपने पति अरविंद को लेने आने के लिए फोन किया था। अरविंद शहर से बाहर गया हुआ था। इसलिए उसने महावीर नाम के युवक को घर छोड़ने के लिए भेजने की बात कहीं थी। इस दौरान चीनू के पास बाइक लेकर एक युवक आया और उसके पति द्वारा भेजने की बात कहीं। जिसके बाद चीनू उसकी बाइक पर बैठ गई।
बाइक सवार युवक चीनू को श्याम विहार ले जाने के बजाय रामधाम की तरफ ले जाने लगा। इस पर जब चीनू ने अपने पति अरविंद को फोन किया। अरविंद ने चीनू को बताया कि उसे लेने के लिए आने वाले महावीर ने फोन ही नहीं उठाया। इससे चीनू घबरा गई और युवक को बाइक रोकने को कहा। युवक ने बाइक रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी। चीनू ने बचने के लिए चलती बाइक से छलांग लगा दी। जिससे चीनू के मुंह, हाथ व पैर पर काफी चोट आई है। हॉस्पिटल में चीनू से घटना की जानकारी लेने के बाद प्रताप नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लैंडमार्क होटल से लेकर रामधाम तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी भी जुटा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story