राजस्थान

अजमेर में बदमाशों ने बकरियां चुराईं

Admin Delhi 1
31 July 2023 3:42 PM IST
अजमेर में बदमाशों ने बकरियां चुराईं
x

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिले के अराई थाना क्षेत्र के एक गांव में बाडे़ में बंधी बकरे-बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने रात के समय बाडे़ में बंधी बकरियों के गले में बंधी रस्सियां काटकर घंटियां खोली और बिना आवाज के वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरोंज गांव निवासी छीतर पुत्र छगना ढोली ने अराई थाने में रिपोर्ट दी कि मकान के पास ही बकरियों का बाड़ा है। वहां 25 बकरे व बकरियां बंधी थी। उनके गले में रस्सियों से घंटियां बांधी हुई थी।

रात के समय चोर आए और बकरियों के गले से रस्सी काट कर घंटियों को खोला और बकरियां चोरी कर ली। इससे जब बकरियां निकली तो घंटी की आवाज नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story