राजस्थान

बदमाशों ने एक शख्स को मारा चाकू, जोधपुर में फिर तनावपूर्ण माहौल

jantaserishta.com
8 May 2022 8:18 PM IST
बदमाशों ने एक शख्स को मारा चाकू, जोधपुर में फिर तनावपूर्ण माहौल
x
बड़ी खबर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल बन गया है. शहर के कबूतरों का चौक में चाकूबाजी की घटना के बाद से हालात बिगड़ गए हैं. यहां दानिश नाम के एक युवक को चाकू लगा है, जिसे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद वहां तोड़फोड़ की भी सूचना है. पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है. इसकी पुष्टि डीसीपी भुवन भूषण यादव ने की है.

इससे पहले जोधपुर में 2 मई की देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर हिंसा हुई थी. इस मामले में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही शहर में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा था और इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था.
क्या था पूरा मामला?
जोधपुर के जालोरी गेट पर दो दिन पहले परशुराम जयंती पर भगवा झंडा लगा था. 2 मई की शाम प्रशासन की मीटिंग में तय हुआ कि 3 मई को ईद है और इसलिए यहां हर साल की तरह ईद मनाने दी जाए. ईद पर मुसलमान हर साल की तरह झंडा और लाउडस्पीकर लगाएंगे. यह परमिशन एक दिन के लिए थी और बीजेपी के नेताओं और नगर निगम ने भी इसे लेकर सहमति जताई.
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ईद के झंडे उखाड़ दिए
बड़ी संख्या में बीजेपी के लोग मौके पर पहुंचे और ईद के झंडे उखाड़ दिए, लाउडस्पीकर नोच डाले. यह वीडियो मुस्लिमों में वायरल हुआ तो रात एक बजे बड़ी संख्या में जालौरी गेट पहुंचे और पथराव हुआ. रात 1 से 2 बजे तक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किए और आंसू गैस के गोले छोड़े.
10 थानाक्षेत्रों में लगा कर्फ्यू
तनाव के बीच सुबह 10 बजे बीजेपी के नेता मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. मुस्लिम इलाकों में दोपहर तक प्रदर्शन चलते रहे. ये बात फैली कि जानबूझकर ईद खराब की गई है, मनाने से रोकी गई है. दिन में 2 बजे मुस्लिम बाहुल्य 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story