राजस्थान

कोटा के जवाहर नगर इलाके में बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूटा

Shreya
7 July 2023 1:29 PM GMT
कोटा के जवाहर नगर इलाके में बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूटा
x

कोटा: कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में बदमाशों ने एक बार फिर चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार बदमाश महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगल सूत्र लूट कर ले गए। मंगलसूत्र सोने का था। वारदात की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। नोएडा की रहने वाली रूपा कोटा में अपने बच्चों को कोचिंग करवा रही है। वह राजीव गांधी नगर पेट्रोल पंप के पास एक बिल्डिंग में किराए से रहती है। गुरुवार रात को वह खाना खाने के बाद टहल रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट कर ले गए। महिला ने शोर मचाया जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जवान नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मां बेटी से वारदात के बारे में जानकारी ली। जवाहर नगर पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

8 दिन में दूसरी वारदात

जवाहर नगर थाना इलाके में 8 दिन में यह दूसरी वारदात है जब बाइक सवार बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। जवा नगर थाना इलाके में ही 28 जून को महावीर नगर फर्स्ट इलाके में सास बहू पर हमला कर बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर ले गए थे। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था लेकिन उसके बाद भी बदमाशों के बारे में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। इधर 8 दिन बाद ही बदमाशों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दे दिया। जवान नगर इलाका कोचिंग एरिया है ऐसे में यहां पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स भी रहते हैं। लेकिन पुलिस व्यवस्था के नाम पर गश्त भी ठीक से नहीं हो रही।

Next Story