राजस्थान

घर में घुसे बदमाश, जेवर-नगदी ले गए

Admin Delhi 1
12 Jun 2023 10:39 AM IST
घर में घुसे बदमाश, जेवर-नगदी ले गए
x

भीलवाड़ा न्यूज़: पुलिस की कमजोर गश्त व्यवस्था का चोर गिरोह फायदा उठा रहे हैं। शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा हो गया। चोरों ने प्रतापनगर क्षेत्र में सूने मकान से लाखों रुपए के साेने-चांदी के गहने चुरा लिए। वहीं, भीमगंज, सुभाषनगर एवं सदर थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोरी करके ले गए।

चाेर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हाे गए, लेकिन अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस लाइन के पीछे विवेकानंद नगर निवासी सीता पत्नी जगदीश कुमावत ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वे 4 जून को वे परिवार सहित बाहर घूमने गए।

मामा का लड़का जीतमल घर के बाहर से निकला तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए दिखे। आने के बाद सामान देखा ताे सोने की तीन अंगूठियां (डेढ़ तोला), सोने की कान की चेन, सोने की चेन (एक तोला), कान के बड़े झुमके (डेढ़ तोला), चांदी के पायजेब-दो जोड़ी (400 ग्राम) तथा 20 हजार रुपए चोरी करके ले गए।

इधर, भीमगंज थाना क्षेत्र में पंचमुखी मंदिर दादाबाड़ी से 22 मई शाम 4 से 6 बजे के बीच चोर स्कूटी चुरा ले गया। जिसकी चोरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में आ रही है। पवन कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी शहीद चौक सांगानेरी गेट ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Story