राजस्थान

बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं, बच्चियों व बच्चों के साथ की मारपीट

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 9:40 AM GMT
बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं, बच्चियों व बच्चों के साथ की मारपीट
x

भरतपुर न्यूज़: भरतपुर के कामां थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं, बच्चियों व बच्चों के साथ मारपीट की। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष की ओर से कामां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना नगला हर सुख पचौल गांव की है। गांव निवासी गोपाल ने कहा कि जय सिंह की पार्टी प्रभावशाली है। उन्होंने बाजरे की फसल भी काट ली। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। शुक्रवार की सुबह जब वह खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर ले जा रहे थे तो जय सिंह पार्टी ने ट्रैक्टर को अपने खाली खेत से बाहर नहीं निकलने दिया। आज जब जय सिंह पार्टी गोपाल के खेत से ट्रैक्टर हटा रही थी तो गोपाल पार्टी ने उसे रोक दिया, जिसमें जय सिंह पार्टी ने गोपाल पार्टी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद गोपाल पार्टी के लोग वहां से भाग खड़े हुए। बाद में जय सिंह पार्टी गोपाल के घर पहुंची और उसके घर में मौजूद महिलाओं पर हमला बोल दिया।

जय सिंह पार्टी ने बच्चों के बाद भी महिलाओं को नहीं बख्शा, घटना में 4 महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष बहुत दबंग है। और वह आए दिन ग्रामीणों की हत्या करता रहता है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Next Story