राजस्थान

जयपुर में युवती को घसीट ले गए बदमाश: चलती ई-रिक्शा से दो बहनें सड़क पर गिरी

Admin Delhi 1
12 April 2023 4:44 PM IST
जयपुर में युवती को घसीट ले गए बदमाश: चलती ई-रिक्शा से दो बहनें सड़क पर गिरी
x

जयपुर न्यूज: जयपुर में लूट के इरादे से दो बहनों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने युवती से बैग छीन लिया। हाथापाई के दौरान चलती ई-रिक्शा से दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं। बाइक सवार बदमाश एक युवती को खींच ले गए। दोनों बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बहनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

पुलिस ने बताया- गोकुलपुरा करधनी निवासी रजनी बागोरिया (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया- 9 अप्रैल को वह अपनी दो बहनों के साथ बाजार गई थी। दोपहर करीब 1:40 बजे एक ई-रिक्शा से तीनों चौमू पुलिया वैशाली नगर से जा रहे थे। लता सर्किल झोटवाड़ा पुलिया के पास जाने के दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आ गए। छोटी बहन के हाथ से बैग छीनने लगे। मारपीट के दौरान बहन वंदना (28) चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गई।

वंदना को बचाने के लिए एक अन्य बहन पूनम (27) ने उसका हाथ पकड़ लिया और वह भी सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया और तेजी से फरार हो गए। लूट के दौरान चलती ई-रिक्शा से गिरकर दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बहनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

Next Story