राजस्थान

करौली में बदमाशों ने विधवा महिला से की मारपीट

Bhumika Sahu
31 Aug 2022 2:52 PM IST
करौली में बदमाशों ने विधवा महिला से की  मारपीट
x
विधवा महिला से की मारपीट

करौली, करौली ग्राम पंचायत बाजना में एक परिवार के चार लोगों द्वारा एक विधवा महिला से मारपीट कर बेअदब करने का मामला पुलिस ने न्यायालय के इस्तगासे पर दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोमोती देवी ने आरोप लगाया कि 26 अगस्त को प्रात: 10 बजे वह खेत में खड़ी बाजरे की फसल को देखने गई थाी। इस दौरान आरोपी अशोक ने उसके खेत में लगी कंटीली झाड़ियों को हटाने के कारण आवारा पशुओं ने खेत में घुसकर फसल को नुकसान कर दिया। जिसका उलाहना देने पर उसने मारपीट कर उसे बेअदब कर दिया। उसके चिल्लाने पर आरोपी के कुनबे की शिमला,संतरा व देवीलाल बैरवा आ धमके और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे उसके पीठ व रीढ़ की हड्‌डी में चोट आई है।


Next Story