राजस्थान

होटल मैनेजर को बदमाशों ने पीटा, हालत गंभीर

Admin4
22 Aug 2023 10:12 AM GMT
होटल मैनेजर को बदमाशों ने पीटा, हालत गंभीर
x
अजमेर। अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। देर रात होटल के बाहर टेंपो में सो रहे मैनेजर से 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मैनेजर का जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज जारी है। मारपीट का कारण दो पक्षों में आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार रात 2 बजे के करीब गंज थाना क्षेत्र के गोची मोहल्ले में स्थित हिंदवाली दरबार का मैनेजर मनीष गुर्जर उर्फ सोनू (40) होटल के बाहर टैंपू में सो रहा था। इसी दौरान वहां पर कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे और मैनेजर महेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सभी बदमाश मैनेजर को धमकियां देकर वहां से फरार हो गए।
घायल मैनेजर को जेएलएन हॉस्पिटल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भर्ती कर दिया गया। पीड़ित मैनेजर ने गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। गंज थाना प्रभारी बिकाराम काला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। होटल मैनेजर से हुई मारपीट वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें कुछ बदमाश एक साथ मैनेजर पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर गंज थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घायल मैनेजर के रिश्तेदारों ने बताया कि बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट कर उसका घायल अवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी भरे मैसेज भी लिखे गए हैं। गंज थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Next Story