राजस्थान

जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला

Shantanu Roy
15 July 2023 12:03 PM GMT
जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला
x
करौली। हिंडौन सिटी के सदर थाना क्षेत्र के कटकड़ स्थित घाटियां का पुरा में शुक्रवार को जमीनी विवाद में झगड़ा हो गया। जिसमें लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हुए हमले में एक महिला सहित 3 जने घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अवधेश सोलंकी ने बताया घायलो में श्रीमन मीना,गोपाल ,लखन मीना और मुस्कान हैं। घायलों का आरोप है कि गांव की एक कृषि भूमि को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष पर घायलों ने धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। घायलों में श्रीमन मीना और उसके दो पुत्र गोपाल, लखन हैं।
चिकित्सक के अनुसार धारदार हमले में श्रीमन मीना की एक अंगुली और कान कट चुके है। वहीं लाखन मीना के सिर पर गम्भीर रूप से चोट आई है। उन्होंने बताया घायलो में दो जनो की स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। उपखंड क्षेत्र के गांव कमालपुरा निवासी रामदयाल शर्मा कमालपुरा वाले को प्रदेश ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने जाने पर टोडाभीम तहसील ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल हैं। कार्यकारिणी में केदार शर्मा निवासी बांस मोरडा को प्रचार मंत्री व घनश्याम हरदैनियां को संगठन मंत्री बनाया गया। समाज के लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।टोडाभीम के बाबूलाल जोशी सहित कई लोगों ने हर्ष जताते हुए बताया कि तहसील के कर्मठ लोगों को कार्यकारणी शामिल किए जाने से समाज के विकास की उम्मीद बनी है।
Next Story