बीजेपी की महिला सांसद के घर पर बदमाशों ने किया हमला, तीन राउंड फायरिंग भी

भरतपुर. बीजेपी की भरतपुर सांसद रंजीता कोली (MP Ranjeeta Koli) पर एक बार फिर से बदमाशों ने हमला किया है. हमलावरों ने सांसद रंजीता कोली के घर के बाहर तीन राउंड फायर किये हैं. हमले (Attack) की इस घटना के बाद एमपी रंजीता कोली तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावरों ने सांसद घर के बाहर उनकी फोटो चिपकाकर उस पर क्रास का निशान लगा दिया. इसके साथ ही उनको जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर भी चस्पा किया है. हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन खाली कारतूस मिले हैं. हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





