
x
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा बाइक पर घर लौट रहे पति-पत्नी पर रविवार रात हमला हो गया। तीन बदमाशों ने हथियार से सिर पर वार किया। दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि, हमलावर दंपती के पड़ोसी थे। इनके बीच आपस में रंजिश चल रही है।
हमला बांसवाड़ा के अरनिया बस स्टैंड के पास हुआ था। घायल पति हितेश पुत्र इच्छा शंकर सेवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। ट्रोमा वार्ड में इलाज किया गया। घायल हितेश की पत्नी सोनम ने बताया कि वे दोनों लियो कॉलेज में कैंटीन चलाते हैं। रात को अपना काम पूरा कर बाइक से घर जा रहे थे। उस दौरान रमेश सेवक और उसके दोनों बेटे शैलेंद्र व विनोद ने अरनिया बस स्टैंड पर रोका। उन्होंने हितेश के सिर पर दंतेडा मार दिया और मेरे साथ भी मारपीट की। हमलावरों से पुराना झगड़ा है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story