राजस्थान

मंत्री पुत्र रेप केस: लुकआउट नोटिस जारी, जानें वजह

Kajal Dubey
23 May 2022 5:55 PM GMT
मंत्री पुत्र रेप केस: लुकआउट नोटिस जारी, जानें वजह
x
बड़ी खबर
राजस्थान में दुष्कर्म के मामले में फंसे जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंत्री के बेटे रोहित जोशी के नाम दिल्ली पुलिस ने विदेश भागने की संभावनाओं के मद्देनजर लुकआउट नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए है। मामले में राज्य सरकार और जयपुर के पुलिस आयुक्त से भी हाईकोर्ट ने जवाब भी मांगा है। पीड़िता के वकील के मुताबिक आरोपी ने लंबे समय तक युवती का शोषण किया है। आरोपी पक्ष प्रभावशाली है। आरोपी के पिता कैबिनेट मंत्री है। पीड़िता के परिजनों को धमकियां मिल रही है। इसके बाद जस्टिस बीरेंद्र कुमार की एकलपीठ ने पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए।
दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए रोहित जोशी
उल्लेखनीय है कि रोहित जोशी को 18 मई को दिल्ली पुलिस के अनुसंधान अधिकारी के समक्ष पेश होना था, लेकिन पेश नहीं हुए। पुलिस रोहित जोशी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मंत्री महेश जोशी का कहना है कि मैं हमेशा न्याय के साथ रहा हूं। जहां न्याय होगा वही महेश जोशी होगा। जयपुर की एक युवती ने मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने रोहित पर दुष्कर्म के अलावा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने उसके साथ दुष्कर्म होने का स्थान सवाई माधोपुर बताया है।
Next Story