राजस्थान
Chittorgarh में संविधान हत्या दिवस पर गृह राज्य मंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित
Tara Tandi
26 Jun 2025 10:53 AM IST

x
Jaipur जयपुर । देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संविधान हत्या दिवस—2025 चित्तौड़गढ़ में बुधवार को गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्री बेढ़म ने इस अवसर पर इमरजेंसी में जेल जाने एवं इमरजेंसी के साक्षी रहे 19 लोकतंत्र सेनानियों को शॉल एवं ऊपरना ओढ़ा कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया।
गृह राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज ही के दिन 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस दिन को याद करने का उद्देश्य तत्कालीन सरकार का संविधान विरोधी कार्य करते हुए असंवैधानिक रूप से लगाए गए आपातकाल के बारे में युवा और भावी पीढ़ी को बताना है। उन्होंने कहा कि संविधान में यह प्रावधान है कि देश में विपरीत परिस्थितियों एवं आंतरिक खतरा होने पर ही आपातकाल लगाया जाता है लेकिन उसे समय ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने व्यक्तिगत कारणों से आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की धरती अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाली धरती रही है और यहां लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह यादगार रहा रहेगा।
गृह राज्य मंत्री ने इस अवसर पर 19 लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ा एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजित भोज में लोकतंत्र सेनानियों को भोजन भी करवाया। समारोह मे जिला कलक्टर आलोक रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसके साथ ही आपातकाल के दौरान यातनाएं भुगतने एवं जेल में रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों ने अपने अनुभव भी साझा किये।
TagsChittorgarh संविधान हत्या दिवसगृह राज्य मंत्रीलोकतंत्र सेनानियों सम्मानितChittorgarh Constitution Murder DayMinister of State for Home AffairsDemocracy Fighters honouredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





