राजस्थान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने तिरंगा रैली की अगुवाई कर दिया देश प्र्रेम का संदेश

Tara Tandi
14 Aug 2023 1:11 PM GMT
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने तिरंगा रैली की अगुवाई कर दिया देश प्र्रेम का संदेश
x
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली की अगुवाई में मालाखेडा नगर पालिका से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक तक स्वतंत्राता दिवस से एक दिन पूर्व एक कदम देश की ओर थीम पर आयोजित विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई।
मंत्री श्री जूली ने कहा कि तिरंगा रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के साथ आजादी का महत्व बताना भी है। उन्होंने कहा कि इस आजादी को प्राप्त करने के लिए स्वतंत्राता सेनानियों ने प्राणों का बलिदान दिया तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई इसलिए हम इस राष्ट्रीय पर्व को गौरव और सम्मान के साथ मनाए। तिरंगा रैली का मुख्य बाजार में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा रैली में बडी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लेकर हाथ में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारें लगाए।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह चौधरी, उप चेयरमैन श्री शिवचरण, उप प्रधान श्री हट्टया खान, श्री हजारी लाल मीणा, श्री बीएल मीना, श्री सुरेश मीणा, श्रीमती नरेन्द्र सावित्री मीणा, श्री असरू खान, श्री पेमाराम, श्री जगत चौधरी, श्री राहुल पटेल, श्री अनिल दुबे, श्री सोनू मीणा, हाजी उस्मान खान, श्री लालाराम सैनी, श्री सिद्धार्थ व्यास, श्री राजेन्द्र व्यास, श्री मनोज मीणा, श्री सुरज्ञान चौधरी, श्री सुरेश व्यास, श्री मूलचंद चौधरी, श्री अशोक शर्मा, श्री बिजेन्द्र जाट, श्री शोभाराम बैरवा, श्री इन्दर मीणा, श्री अनिल नरूका सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Next Story