
x
कोटा। रामगंजमंडी में नए साल की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पिछले दिनों के मुताबिक सर्दी का असर भी लगातार बढ़ रहा है। लोग सुबह ठिठुरन के साथ अलाप का सहारा ले रहे है। अब दिन और रात में भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में जकड़े हुए है। दिन भर तेज गलन और 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है। रविवार को 4 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जिससे सर्दी का कहर बढ़ा है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.5 था, वही मंगलवार रात में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा है।
अब आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में जारी अति शीतलहर का दौर आगामी 4-5 दिनों तक रहेगा। आगामी दिनों में राजस्थान में 3 से 6 जनवरी के दौरान कई जगहों पर तीव्र शीतलहर के साथ कोल्ड डे रहने की संभावना है।

Admin4
Next Story