राजस्थान

आत्मदाह के प्रयास में झुलसा माइंस व्यवसायी जयपुर रेफर

Shreya
12 Aug 2023 11:28 AM GMT
आत्मदाह के प्रयास में झुलसा माइंस व्यवसायी जयपुर रेफर
x
झुलसा माइंस व्यवसायी जयपुर रेफर

अजमेर, अजमेर केकड़ी में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले माइंस व्यवसायी अशोक गौतम को शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया। उसे परिजन आईसीयू एम्बुलेंस से जयपुर एसएमएस अस्पताल ले गए। जेएलएन अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती माइंस व्यवसायी गौतम की बिगड़ती तबीयत को लेकर शुक्रवार को चिकित्सकों ने उसे हायर सेन्टर रेफर करने का निर्णय किया। इसके बाद परिजन दोपहर ढाई बजे उसे अजमेर से जयपुर लेकर रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि गौतम के परिजन भी हालत में सुधार नजर नहीं आने पर उसे जयपुर ले जाना चाहते थे। चिकित्सकों ने रायशुमारी के बाद उसे रेफर करने का निर्णय किया।

माइंस व्यवसायी चूरू निवासी अशोक गौतम ने गत 27 जुलाई शाम केकड़ी पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय परिसर में ज्वलनशील पदार्थ उंढ़ेलकर खुद को आग लगा ली। उसको झुलसी अवस्था में जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उसका यहां उपचार चल रहा था। परिजन के अनुसार गौतम की आसींद समेत अन्य स्थानों पर केकड़ी के कुछ लोगों के साथ पार्टनरशिप में माइंस थी। व्यापार में साझेदारों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसकी फरियाद को लेकर वह लगभग डेढ़ साल से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन उचित सुनवाई नहीं होने के चलते वह काफी परेशान था।

15 फीट तक पहुंच गया था झील का जलस्तर

अजमेर आनासागर झील के चैनल गेट से पानी की निकासी जारी है। अभी झील का जलस्तर 11.5 फीट है। इसके 11 फीट तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन के आदेशानुसार सिंचाई विभाग चैनल गेट बंद करेगा। बीती जून-जुलाई में ताबड़तोड़ बरसात से आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। जबकि इसका ज

Next Story