राजस्थान

छह जिलों की 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में खनिजों का भंडार, 6800 करोड़ का मिल सकता है राजस्व

jantaserishta.com
10 May 2022 10:42 PM IST
छह जिलों की 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में खनिजों का भंडार, 6800 करोड़ का मिल सकता है राजस्व
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान केछह जिलों की 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में खनिजों का भंडार है। यहां खनन करने से सरकार को 6800 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। यह दावा अतिरिक्त मुख्य सचिन डॉ सुबोध अग्रवाल ने कियाद्ध वह मंगलवार को सचिवालय में नगरीय क्षेत्र में खनिजों के खनन, वन भूमि में डायवर्जन और बजरी से संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक ले रहे थे।

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह जिलों के प्राधिकरण व नगर विकास न्यास की भूमि में 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में 2 हजार 400 मिलियन टन से अधिक खनिज भंडारों को चिन्हित कर उनका आंकलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वैध खनन के लिए नगरीय विकास विभाग से आवश्यक अनुमति जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान के तौर पर इन भंडारों में वैध खनन से सरकार को करीब 6 हजार 800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से किए गए खोज कार्य के अनुसार जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर और भीलवाड़ा के शहरी क्षेत्र में खंनिजों का भंडार है। यहां चेजा पत्थर, सेंड स्टोन, पीला चूना पत्थर, ग्रेनाइट, बाल क्ले, सिलिका सेंड, बजरी, ग्रेवल और आयरन के भंडार मौजूद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story