राजस्थान

लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, खोले के हनुमान जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां तेज

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:53 PM IST
लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, खोले के हनुमान जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां तेज
x
खोले के हनुमान जी मंदिर का विशेष परिचय ब्रोशर जारी, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया विमोचन

जयपुर: छोटी काशी के प्रसिद्ध श्री खोले के हनुमान जी मंदिर की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और सेवा कार्यों की जानकारी अब विशेष परिचय ब्रोशर के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगी। शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 'श्री खोले के हनुमान जी हनुमत धाम का परिचय' ब्रोशर का विमोचन किया।

इस दौरान नरवर आश्रम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें मंदिर के धार्मिक महत्व और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ब्रोशर के जरिए देश-विदेश से आने वाले भक्त मंदिर की विशेषताओं और सेवा प्रकल्पों से परिचित हो सकेंगे।

वहीं, 29 नवंबर को मंदिर में विशाल लक्खी अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रसादी वितरण और भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Next Story