राजस्थान

नूतन महल में 21 को प्रवेश करेंगे दूधवाले गोपालजी

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 12:50 PM IST
नूतन महल में 21 को प्रवेश करेंगे दूधवाले गोपालजी
x

भीलवाड़ा न्यूज़: नूतन महल प्रवेश महाेत्सव सेवा समिति, श्री दूधाधारी गाेपाल मंदिर के तत्वावधान में बुधवार से 8 दिवसीय ठाकुरश्री दूधाधारी गाेपालजी महाराज के नूतन महल प्रवेश महाेत्सव के पहले दिन बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर से कलश शाेभायात्रा निकाली गई। सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गाेपाल मंदिर में पंच कुंडीय गाेपाल महायज्ञ शुरू हुआ।

यज्ञ में गाय के घी में भगवा हवन सामग्री मिलाकर मंत्राेच्चार के साथ प्रधान यजमान सभापति राकेश पाठक व अन्य यजमान आहुतियां दे रहे हैं। अग्रवाल उत्सव भवन में भागवत कथा शुरू हुई। इस उपलक्ष्य में श्रीजी महाराज ने पहले दिन कथा में भागवत महात्म्य व अन्य प्रसंगाें का वर्णन किया। कथा के साथ अष्टाेतर शत श्रीमदभागवत मूल पाठ शुरू हुअा। शाम काे मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। झांकी दर्शन भी हुए।

Next Story