
x
श्रीगंगानगर। गगनपथ स्थित कच्चे पक्के मकान में सतीश माली (50) पुत्र आेंकारसिंह माली की हत्या उसी के छाेटे भाई अनिल माली ने की थी। गुरुवार शाम काे आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। पाेस्टमार्टम मेडिकल बाेर्ड ने किया। शहर में ही रह रहे मृतक के परिजनाें ने अंतिम संस्कार कर दिया। जांच अधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु साेनू चाैधरी कर रही हैं। मृतक के सबसे छाेटे भाई सिविल लाइन निवासी कमल किशाेर ने बुधवार दाेपहर में जवाहरनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
परिवादी ने बड़े भाई सतीश माली की हत्या काे लेकर मझले भाई अनिल माली पर संदेह जताया था। इस पर पुलिस ने संदेह में आराेपी बुधवार काे राउंडअप कर लिया था। मृतक मूलत: हरियाणा के नारनाैल जिले का निवासी था। यहां 1985 से अपनी मां और भाई के साथ रह रहा था। आराेपी ने अनिल माली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भाई सतीश माली अत्यधिक शराब पीने लगा था। शराब पीकर घर में उत्पात मचाता और गालियां निकालता।
सतीश किसी ड्राइवरी करता था। अनिल राेजाना सुबह शाम का खाना बनाकर देता और कपड़े धाेकर देता। लेकिन सतीश राेज रात काे शराब पीकर आता और गालियां निकालता और हाथापाई भी करता था। घटना की रात भी सतीश माली ने खूब शराब पी हुई थी। राेज के झगड़े से तंग आकर अनिल ने सतीश हत्या ही कर दी। आराेपी अनिल ने राेते हुए पुलिस काे बताया कि उसका बड़ा भाई सतीश के व्यवहार से आहत हाेकर घटना के राेज लाेहे की राॅड से हमला किया। घटना के समय सतीश नशे की हालत में चारपाई पर साे रहा था। आराेपी ने छाती और पैराें पर कई वार किए। इससे सतीश लहूलुहान हाे गया। वहीं माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। आराेपी के अनुसार यह वारदात बुधवार अलसुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। आराेपी अनिल अविवाहित है जबकि मृतक सतीश माली का 10 साल पहले पत्नी से तलाक हाे गया था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story