राजस्थान

मौसम विभाग ने भरतपुर जिले में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Admindelhi1
19 Feb 2024 8:15 AM GMT
मौसम विभाग ने भरतपुर जिले में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
x
सुबह से चल रही ठंडी हवा

भरतपुर: उत्तरी भारत में बने सिस्टम के कारण भरतपुर जिले में सुबह से ठंडी हवा चलने लगी है। ऐसे मे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज से मौसम बदलाव के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जिले में तेज धूप निकल रही थी। जिसके कारण मौसम गर्म था।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से उत्तर भारत से आने वाली हवा रुक गई। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और सर्दी कम हो गई। जिसके कारण तेज धूप निकली और लोग गर्मी महसूस करने लगे लेकिन, सोमवार सुबह से ही हवा चलने लगी। जिसके कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार जिलेभर में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पिछले साल की अपेक्षा इस साल सर्दी ज्यादा समय तक रही है। मौसम विभाग ने 2 दिन जिले ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों को फसल बचाने की राय दी गई है। क्योंकि 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। जो किसान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसान पहले ही सर्दी की वजह से फसल खराबे से परेशान है। किसान को अभी तक सर्दी से खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है।

Next Story