
x
राजस्थान मानसून अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में अब मानसून की समयावधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में गिरावट होने लगी है। बीते 24 घंटों में एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून को विदा हुए करीब 6 दिन बीत गए हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि 7 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, तो वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक दिवाली तक पूरी तरह से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके साथ ही तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इस दौरान हल्की सर्दी का एहसास भी होने लगेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। हनुमानगढ़, सीकर चूरू में भी रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि अभी भी करीब एक दर्जन जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज होने से लोगों को हल्की गर्मी सता रही है।.
न्यूज़ क्रेडिट: aapkarajasthan
Next Story