राजस्थान

4 दिन में 4 डिग्री नीचे आया पारा, शीतलहर से पारा 4 डिग्री लुढ़का

Shantanu Roy
29 Jan 2023 11:49 AM GMT
4 दिन में 4 डिग्री नीचे आया पारा, शीतलहर से पारा 4 डिग्री लुढ़का
x
चित्तौरगढ़। इस बार सर्दी लंबी है और बार-बार रंग बदल रहा है। तीन दिन से फिर शीतलहर के चलते 4 दिन में रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि अब दो दिनों तक बादलों के साथ बारिश होने की संभावना है. चित्तौरगढ़ न्यूज़ डेस्क,इस बार सर्दी लंबी है और बार-बार रंग बदल रहा है। तीन दिन से फिर शीतलहर के चलते 4 दिन में रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
क्योंकि अब दो दिनों तक बादलों के साथ बारिश होने की संभावना है। रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर रैन बसेरा भी शुरू किया. डीएसपी बुधराज टांक के मुताबिक जंक्शन के कारण रात में कई ट्रेनों की आवाजाही होती है। लंबे इंतजार के दौरान यात्री आश्रय के लिए इधर-उधर भागते देखे गए। यात्रियों व राहगीरों को शीतलहर व सर्दी से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने मुख्य द्वार प्रताप द्वार के बाहर अस्थाई रैन बसेरा शुरू किया। इसमें 40 से 50 लोग एक साथ रात गुजार सकते हैं। उनके लिए रजाई और बिस्तर आदि की व्यवस्था है।
Next Story