राजस्थान
Ajmer में मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
22 May 2025 2:29 PM IST

x
Ajmer अजमेर: जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में बीती 18 मई को दिनदहाड़े घर में घुसकर विमंदित विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि 19 मई को पीड़ित के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 18 मई को सवेरे 5 बजे वह खेत पर गया था। दोपहर 12 बजे जब वह पुनः घर लौटा तब उसकी पत्नी रो रही थी। अपनी विमंदित पत्नी से इशारों में रोने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया है।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पीड़ित पति की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर उसके बयान के लिए विशेष शिक्षक की नियुक्ति की और बयान दर्ज करवाए। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुए तकनीकी सहयोग से घटनास्थल पर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया और सघन अनुसंधान के आधार पर अज्ञात आरोपी की तस्दीक की।
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें दांतड़ा निवासी 37 वर्षीय आरोपी रंजीत उर्फ रणजीत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा। घटना के महज 48 घंटे में आरोपी को अंजाम तक पहुंचाने वाली टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के अलावा हेड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया, कांस्टेबल प्रकाश जाखड़, महेंद्र कुमावत, राजेंद्र थांकण, सुखाराम व प्रीति वैष्णव शामिल थीं।
TagsAjmer मानसिक रूपकमजोर महिला दुष्कर्मआरोपी गिरफ्तारAjmer mentally challenged woman rapedaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





