राजस्थान
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुश्री डेलिना खोंगडुप पहुंची जोधपुर, जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के साथ की बैठक
Tara Tandi
21 July 2023 11:29 AM GMT

x
जोधपुर जिले की ओसियां पंचायत समिति के ग्राम चेराई रामनगर में हाल ही हुई दुःखद घटना के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुश्री डेलिना खोंगडुप ने शुक्रवार को जोधपुर में जिला कलक्टर कक्ष में बैठक की और जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के साथ इस घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली और अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की।
आयोग सदस्य सुश्री डेलिना खोंगडुप ने पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक के बाद सुश्री डेलिना खोंगडुप ने घटना स्थल लिए प्रस्थान किया जहां पहुंच कर वे मौका मुआयना करेंगी और जानकारी लेंगी।

Tara Tandi
Next Story