राजस्थान

मेहंदीपुर: एक श्रद्धालु की बालाजी महाराज के दर्शन करके लौटते वक्त उदयपुरा रोड़ पर हुई मौत

Soni
15 March 2022 3:45 PM IST
मेहंदीपुर: एक श्रद्धालु की बालाजी महाराज के दर्शन करके लौटते वक्त उदयपुरा रोड़ पर हुई मौत
x

बालाजी थाने के एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि कर्मा नाई पुत्र गंगाधर (60) कोठ खुर्द नारनौल हरियाणा निवासी श्रद्धालु भगत के साथ संगत में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनों को आया था।


ऐसे में श्रद्धालु दर्शन करके के बाद उदयपुरा रोड पर बैठा हुआ था, जिसकी अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिकराय मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतक के साथ आए लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि अभी श्रद्धालु की मौत का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

Next Story