राजस्थान
सिन्धी कैम्प बस स्टेण्ड को विश्व स्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने को लेकर बैठक
Tara Tandi
29 Feb 2024 7:00 PM IST

x
जयपुर । परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि सिन्धी कैम्प को विश्वस्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने के लिए अधिकारी भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक्शन प्लान तैयार करें। उन्होने इसके लिये हीरापुरा बस टर्मिनल को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप मे विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेण्ड की भी मेट्रो स्टेशनों से निर्बाध रुप से कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने के भी दिशा—निर्देश दिए।
श्रीमती गुहा गुरूवार को रोडवेज मुख्यालय पर सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड को विश्वस्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब के रूप में विकसित करते हुए हीरापुरा, जवाहर नगर, प्रतापनगर और विद्याधर नगर पर सेटेलाईट बस टर्मिनल बनाने की कार्ययोजना को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने इसके विकास के लिए हितधारकों के साथ विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की। बैठक में राइट्स लिमिटेड के पदाधिकारियों ने सेटेलाईट बस टर्मिनल के मार्केट सर्वे, व्यवहारिकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) डॉ. हवा सिंह घुमरिया, परिवहन आयुक्त डॉ.मनीषा अरोडा, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक श्री रामअवतार मीना, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री सागर, रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) श्रीमती अनीता मीना सहित जेडीए एवं जयपुर मेट्रो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Tagsसिन्धी कैम्प बस स्टेण्डविश्व स्तरीय एकीकृतआईएसबीटी हबबैठकSindhi Camp Bus StandWorld Class IntegratedISBT HubMeetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





