राजस्थान

समिधा भवन जवाहर नगर में भारतीय मजदूर संघ की महिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Admindelhi1
14 March 2024 8:08 AM GMT
समिधा भवन जवाहर नगर में भारतीय मजदूर संघ की महिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
x
पुष्पा साधवानी की अध्यक्षता में महिला पदाधिकारियों की जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

भरतपुर: भारतीय मजदूर संघ की ओर से समिधा भवन जवाहर नगर में पुष्पा साधवानी की अध्यक्षता में महिला पदाधिकारियों की जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को जागरूक करने, महिलाओं का देश,समाज, संगठन एवं परिवार में महत्व, महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने, समस्याओं और सकारात्मक विचारों पर चर्चा की गई।

बैठक में भामसं की ओर से सभी मातृ शक्तियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक को भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रुबेश जादौन, आंगनबाड़ी महामंत्री कमलेश कुमारी, आशा सहयोगिनी शिमला कुमारी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद गौतम, जिला महामंत्री वेदपाल सोलंकी, आंगनबाड़ी प्रभारी दलवीर सिंह, जलदाय से विशन गुर्जर, भामसं के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन श्रीमती बीना चौधरी रोडवेज ने किया।

Next Story