राजस्थान

जैतारण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सांसद राजेंद्र गहलोत रहे मौजूद

Shantanu Roy
15 Aug 2023 10:57 AM GMT
जैतारण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सांसद राजेंद्र गहलोत रहे मौजूद
x
पाली। रायपुर उपखंड के बर कस्बे के मेवाड़ा गार्डन में रविवार को जैतारण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से चर्चा कर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। बूथ संकल्प बैठक में जैतारण विधानसभा प्रभारी अभय सिंह, विधानसभा संयोजक संतोष वैष्णव, विस्तारक दिलीप शर्मा, रायपुर प्रधान कमला चौहान, पशुपति सिंह, मौहन सिंह कलालिया, जिला पदाधिकारी, बूढ़ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी समेत कई जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story