राजस्थान

लोकतंत्र के तीनों स्तंभों पर मीडिया की नजर रहती है: मंत्री डॉ. बीडी कल्ला

Admin Delhi 1
26 April 2023 2:45 PM GMT
लोकतंत्र के तीनों स्तंभों पर मीडिया की नजर रहती है: मंत्री डॉ. बीडी कल्ला
x

अलवर न्यूज: शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि लोकतंत्र के तीन स्तंभों पर नजर रखने वाले मीडिया की देश में महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान दौर में पत्रकारों को निष्पक्ष और संवेदनशील होकर समाजहित में अपने विचार रखने चाहिए। वे मंगलवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्वरूप विलास हाेटल में आयाेजित वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कल्ला, जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

इस दाैरान 40 पत्रकारों को शोल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर डाॅ. साेनी ने कहा कि बदलते परिप्रेक्ष्य में मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्हाेंने जनहित में सकारात्मक रुख अपनाते हुए महंगाई राहत कैंप का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की अपील की। एसपी आनंद शर्मा ने कहा की शासन प्रशासन और पुलिस के साथ ही मीडिया भी महत्वपूर्ण कड़ी है।

श्याम शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने संगठन के कार्याें की जानकारी दी। इस दाैरान संघ की वार्षिक स्मारिका हमारी कलम- 2023 का भी अतिथियों ने विमोचन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता की ओर से आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने किया।

Next Story