राजस्थान

Jodhpur फलोदी में झील में डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत

SANTOSI TANDI
7 Oct 2023 5:46 AM GMT
Jodhpur फलोदी में झील में डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत
x
झील में डूबने से एमबीबीएस छात्र की मौत
राजस्थान फलोदी में झील में डूबने से एक एमबीबीएस स्टूडेंट की मौत हो गई। सवेरे जब वाटर सप्लाई के कर्मचारी झील के पास पहुंचे तो शव तैरता हुआ नजर आया।
मामले की जानकारी मिलते ही फलोदी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
राजेन्द्र सोनी (राजू सोनी) पुत्र अशोक सोनी रशिया (रूस) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई पूरी होने में डेढ़ साल बाकी था। राजेंद्र डेढ़ महीने पहले ही फलोदी आया था। शुक्रवार को उसे बीकानेर के लिए निकलना था, लेकिन उससे पहले ही गुरुवार रात में हादसा हो गया।
राजेन्द्र गुरुवार शाम को अपने रूस जाने के लिए समान पैकिंग की तैयारियां कर रहा था। ऐसे में शाम करीब 8 बजे टहलने के लिए घर से निकल गया। सवेरे जब वाटर सप्लाई के लिए कर्मचारी झील पर पहुंचे तो राजेन्द्र का शव तैरता हुआ मिला।
राजेंद्र को शुक्रवार सुबह बीकानेर के लिए निकलना था। जिनकी बीकानेर से दिल्ली और शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे रशिया के लिए फ्लाइट थी।
राजेन्द्र की रूस में अपने साथी से गुरुवार शाम को ही बात हुई थी। जिसमें राजेन्द्र ने बताया था कि मैं बीकानेर से दिल्ली आ रहा हूं, आप जोधपुर से दिल्ली आ जाओ, राजेंद्र का साथी भी उसके साथ रशिया जाने वाला था। दिल्ली से दोनों की एक ही फ्लाइट थी। दोनों रशिया में एक साथ ही रहते थे।
Next Story