राजस्थान
महापौर सुनील कोठारी ने संभाली कमान, अधिकारियों संग की पहली बैठक
Admindelhi1
30 Sept 2026 10:58 AM IST

x
महापौर सुनील कोठारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जयपुर: जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। उपमहापौर सरोज कंवर भी बैठक में मौजूद रहीं।
बैठक में महापौर ने विभिन्न शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की और अधिकारियों से लंबित एवं चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ निगम के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। महापौर ने कार्मिक, राजस्व, उद्यान, स्वास्थ्य, प्रोजेक्ट, गैराज और विधि सहित विभिन्न शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित कार्यों में नियमित निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, सभी जोन के उपायुक्त और मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story





