मेयर सुनील कोठारी का बड़ा फैसला, कई विभागों और जोन में बदले अधिकारी

जयपुर: जयपुर नगर निगम में महापौर सुनील कोठारी ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। बदलाव में पशु प्रबंधन, अग्निशमन, उद्यान, स्टोर, एनयूएलएम और विभिन्न जोन शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, करणी सिंह को किशनपोल जोन का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि मनोहर लाल जाट को पशु प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निहारिका शर्मा को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, एपीओ चल रहे सुनील बैरवा को सिविल लाइंस जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
पवन कुमार शर्मा को महापौर का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पास महापौर कार्यालय के कामकाज में समन्वय और प्रशासनिक संवाद की जिम्मेदारी रहेगी। महापौर के कार्यभार संभालने के बाद इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





