राजस्थान

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, न्यूनतम 11 डिग्री रहा

Shantanu Roy
16 Feb 2023 10:49 AM GMT
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, न्यूनतम 11 डिग्री रहा
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन की गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का तापमान 32 डिग्री से बढ़कर 36 डिग्री और रात का तापमान 9.5 डिग्री से बढ़कर 11 डिग्री हो गया। इससे पहले 29 अगस्त 2022 को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि पिछले साल 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दिन के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन भर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।
हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने से सुबह और शाम के साथ ही रात में भी सर्दी का असर अभी भी बना हुआ है। बुधवार को भीषण गर्मी के चलते कई लोग पंखे के साथ कूलर का सहारा लेते नजर आए। जबकि न्यूनतम तापमान फिलहाल 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश नहीं होने की संभावना से अभी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अरब सागर के ऊपर एक एंटी-साइक्लोन सिस्टम बना है। जिससे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अगले 48 घंटों में गर्मी का असर बढ़ना तय माना जा रहा है। जिससे क्षेत्र में फरवरी माह में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम हवा के प्रभाव से दिन के तापमान में 4 डिग्री और रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और सर्दी का असर कम हुआ।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story