राजस्थान

अलवर शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, लोग पसीने से लथपथ

Admin4
24 Jun 2023 7:53 AM
अलवर शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री, लोग पसीने से लथपथ
x
अलवर। अलवर शहरवासी शुक्रवार काे दिनभर गर्मी से परेशान रहे। शहर में सुबह-शाम बादल छाए लेकिन बिन बरसे ही चले गए। शहर का शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह पिछले दिन की तुलना में अधिकतम 1.2 डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री कम रहा। माैसम विभाग ने 27 जून तक जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। शहर में दिन निकलने के कुछ देर बाद से ही गर्मी पड़ना शुरू हाे गई। दाेपहर के समय गर्मी का असर बढ़ गया।
सुबह और शाम के समय बादल छाने पर बारिश का माैसम हुआ लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए। गर्मी बढ़ने से पार्कों में भी हलचल बढ़ी - मौसम की गर्मी के साथ ही अब शहर के पार्कों में भी लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। नेहरू पार्क में फव्वारें की ठंडक भी लोगों का मन भा रही है। कंपनी बाग में अब मॉर्निग वाक करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। शहर के अन्य पार्कों का हाल भी इसी तरह का है।
Next Story