राजस्थान

महिला को काला जादूगर बताकर मौलाना ने किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
17 July 2023 1:15 PM GMT
महिला को काला जादूगर बताकर मौलाना ने किया दुष्कर्म
x

उदयपुर न्यूज़: एक महिला से रेप के आरोपी मौलाना शफीक कादरी के खिलाफ मामला दर्ज होने के 5 दिन बाद भी भूपालपुरा थाना पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। मौलाना पर एक महिला पर काला जादू बताकर इलाज के बहाने उससे रेप करने का आरोप है। इधर, पीड़िता और गवाओं पर समाज के लोग लगातार मामला वापस लेने को दबाव बना रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों से उन्हें धमकियां भी मिली हैं।

पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया- जिस दिन उसने मौलाना के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, ​उस दिन पुलिस ने मौलाना शफीक कादरी को पकड़ लिया था, लेकिन उसे वापस छोड़ दिया। पता नहीं पुलिस ने उसे क्यों छोड़ा। जबकि मेरे साथ मदद को थाने साथ गए मकान मालिक को पकड़कर बंद कर दिया था।

पीड़िता ने पुलिस से मौलाना को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। पीड़िता का ये भी कहना है कि कई महिलाओं के साथ मौलाना ने गलत काम किया है, लेकिन डर और बदनामी की वजह से वे महिलाएं खुलकर सामने नहीं आ पा रही है।

Next Story