राजस्थान
Rajasthan में वृहद पौधारोपण अभियान, 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधों का लक्ष्य निर्धारित
Tara Tandi
27 July 2025 12:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं श्रीगंगानगर जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मॉं के नाम तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधें लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के अनुरूप गत वर्ष 7.50 करोड़ पौधे लगाये गये तथा इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे।
प्रभारी मंत्री शनिवार को गंगानगर में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान चक 1 एफ छोटी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिये आमजन को पौधे लगाने चाहिए, जिससे हमारा राजस्थान हरा-भरा होगा तथा पर्यावरण में गुणात्मक सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के पश्चिम क्षेत्र जहां धोरे ही धोर तथा इसे रेगिस्तान कहा जाता था, आज पौधें लगने से पूरा राजस्थान हरा-भरा नजर आने लगा है। पूर्व में हम लोग केवल खेजड़ी और नीम के पौधें ही लगाया करते थे, लेकिन अब विभिन्न प्रकार के पौधें लगाये जा रहे हैं, जो देखने में सुन्दर है तथा सौन्दर्यकरण को बढ़ावा देते हैं। राजस्थान के हरा-भरा होने से विकसित राजस्थान का सपना पूरा होगा। राजस्थान में हरियाली बढ़ने से पूर्व की तुलना में वर्षा में बदलाव आया है।
कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की तथा अपने हाथों से पीपल का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, जिला प्रमुख श्रीमती कविता, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान सहित अतिथियों ने अपने हाथों से पौधें रोपित किये। इस अवसर पर श्री शरणपाल सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, श्री प्रदीप धेरड़, वन विभाग के उपवन संरक्षक श्री राकेश दुलार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, व्यक्तियों, संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
TagsRajasthan वृहद पौधारोपण अभियान5 वर्षों 50 करोड़ पौधोंलक्ष्य निर्धारितRajasthan massive plantation campaign50 crore plants in 5 yearstarget setजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





