राजस्थान

हैवेल्स कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Kajal Dubey
27 July 2022 11:52 PM IST
हैवेल्स कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
x
पढ़े पूरी खबर
राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र स्थित हैवल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में बुधवार की रात 9 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने किया विकराल रूप धारण कर लिया। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से कंपनी में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर नीमराणा और बहरोड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद है।
आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग को देखते हुए प्रशासन ने कोटपूतली , भिवाडी, खैरथल, बावल हरियाणा से और दमकलें बुलाई हैं। इधर, आग लगने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले चार महीने में दूसरी बार नीमराणा में आगजनी का यह दूसरा बड़ा हादसा है।
Next Story