राजस्थान

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Admin Delhi 1
16 Sep 2023 9:26 AM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
x
दहेज हत्या का आरोप

कोटा: जिले के कैथून कस्बे में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। महिला के पीहर वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला नाहिदा परवीन (25) की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। घटना 13 सितंबर रात की है।

मौत से पहले संघर्ष

पुलिस के अनुसार नाहिदा का पति 13 सितंबर की रात 10 बजे अचेतावस्था में नाहिदा को लेकर अस्पताल पहुंचा था। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक किया तो नाहिदा के गले पर रस्सी के निशान थे। साथ ही शरीर पर चोट के निशान थे। संदिग्ध मौत का मामला होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। अगले दिन परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया।

एमपी के नीमच निवासी शहीदुदीन अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी नाहिदा परवीन की शादी कैथून निवासी मुन्नवर पुत्र अख्तर से की थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले नाहिदा को दहेज को लेकर प्रताड़ित व परेशान करते थे। रुपयों की मांग करते थे। उसके ससुराल वाले आए दिन लड़ाई झगड़े करते थे।जिसको लेकर कुछ महीने पहले भी कैथून थाने में मामला दर्ज कराया था। बुधवार को सुबह बेटी से मिलकर आया था। शाम को रिश्तेदारों से बेटी की मौत की सूचना मिली थी। नाहिदा के ससुराल वालों ने उन्हें सूचना नहीं दी। शहीदुदीन ने नाहिदा के पति मुन्नवर उसके ससुर,देवर व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया।

Next Story