राजस्थान

कोटा में विवाहिता ने किया सुसाइड

Admin4
17 Aug 2023 4:59 PM IST
कोटा में विवाहिता ने किया सुसाइड
x
कोटा। शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला अपने सुसराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना वाले दिन महिला का भाई ससुराल छोड़कर आया था। परिजनों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
Next Story