राजस्थान

विवाहिता और दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हुई

Admin Delhi 1
26 July 2023 5:53 PM IST
विवाहिता और दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हुई
x

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के बिठूर के पचमता गांव में मंगलवार को कुए में नहाने के लिए उतरी महिला सहित दो बच्चों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची मांगलियावास थाने की पुलिस टीम ने एसटीआरएफ टीम की मदद से विवाहिता के शव को बाहर निकाल लिया है। जबकि तलाशी के बाद दोनों बच्चे के शव मिल गए। पुलिस ने शव पीसांगन चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

बिठूर पंचायत के पचमता गांव में मंगलवार को करीब 10 बजे नियाज मेहरात के दो बच्चे 5 वर्षीय जावेद तथा 4 वर्षीय अमीन नहाने के लिए अपने खेत पर बने पानी से लबालब 90 फीट गहरे कुएं में उतर गए। कुएं में छलांग लगाते ही दोनों मासूमों के डूबने पर उनकी मां 26 वर्षीया रूबिया की नजर पड़ी तो वह भयभीत गई। अपने बच्चों को बचाने के लिए वे पानी से लबालब कुए में कूद गई। लेकिन वह अपने बच्चों को बचाना दूर स्वयं की जिंदगी भी नहीं बचा सकी।

Next Story